प्रधानमंत्री की ओर से बैसाखी की शुभकामनाएं
     
  प्रिय देशवासियों,  
     
  बैसाखी के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!  
     
  उल्लास और उमंग से भरा हमारा यह पर्व फसलों की कटाई के मौसम का प्रतीक है। इसमें समृद्धि और कृतज्ञता के साथ-साथ नवजीवन की भावना भी भरी है। हमारे सिख भाई-बहनों के लिए यह त्योहार बहुत विशेष है। यह अवसर हमारे लिए ऐतिहासिक भी है, क्योंकि इसी दिन श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। पूज्य सिख गुरुओं द्वारा दिखाया गया यह मार्ग हम सभी को एक बेहतर समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है।  
     
  बैसाखी हमारी परंपरा और विरासत से लोगों के गहरे जुड़ाव का भी स्मरण कराती है। यह हमारे किसान भाई-बहनों की कड़ी मेहनत का भी उत्सव है। उनका समर्पण भाव हमारे राष्ट्र का पोषण करता है और करोड़ों लोगों के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करता है। यह त्योहार संगीत, नृत्य और साझा विरासत के जरिए भी लोगों को आपस में जोड़ता है।  
     
  मेरी कामना है कि नई फसल का यह मौसम हर किसी के जीवन में सुख, सफलता और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।  
     
  आपका,
नरेन्द्र मोदी
 
  Letter from the Prime Minister on Constitution Day  
     
प्रधानमंत्री की ओर से बैसाखी की शुभकामनाएं
 
Read this letter in English!
 
       
 
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से जुड़ें   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र
मोदी से जुड़ें
नवीनतम जानकारी के लिए माईगव विज़िट करें।   नवीनतम जानकारी
के लिए माईगव विज़िट करें।